Social Icons


Showing posts with label ncdex soybean tips. Show all posts
Showing posts with label ncdex soybean tips. Show all posts

Friday, 13 June 2014

एमसीएक्स कमोडिटी बाजारः कच्चे तेल में 5 फीसदी की तेजी


इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 फीसदी की तेजी आ चुकी है जो इस साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी है। दरअसल इराक में तनाव बढ़ गया है। इस बीच अमेरिका ने इराक में सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। माना ये जा रहा है कि इराक में अगर हालात बिगड़ते हैं तो पूरे ओपेक से क्रूड की होने वाली सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

एमसीएक्स पर निकेल 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,075 रुपये पर पहुंच गया है। कॉपर 1 फीसदी की उछाल के साथ 400 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन करीब 0.5 फीसदी गिरकर 4,400 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं एनसीडीईएक्स पर हल्दी करीब 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 6,130 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है।

निकेल एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 1085, स्टॉपलॉस - 1100 और लक्ष्य – 1050
कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 402, स्टॉपलॉस - 398 और लक्ष्य - 406