Social Icons


Showing posts with label arun jately. Show all posts
Showing posts with label arun jately. Show all posts

Thursday, 10 July 2014

बजट पाठशालाः क्या सस्ता, क्या महंगा

मोदी सरकार के पहले बजट के बाद जूते-चप्पल, छोटे फ्लैट टीवी, स्पोर्ट्स का सामान, साबुन, कंप्यूटर, ब्रांडेड कपड़े, पैकेज्ड फूड और सोलर प्रोडक्ट्स सस्ते हुए हैं।

हालांकि, सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया है। सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला महंगे होंगे। साथ ही कोल्ड ड्रिंक, इंपोर्टेड मोबाइल, रेडियो टैक्सी सेवा महंगे हो गए हैं।


मोबाइल, इंटरनेट के विज्ञापनों पर सर्विस टैक्स,
सर्विस टैक्स का दायरा बढ़ेगा,
सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी 11-72% बढ़ाई,
फुटवेयर पर एक्साइज ड्यूटी घटेगी,
सभी तरह के इंपोर्टेड कोल पर 2.5% कस्टम ड्यूटी,
19 इंच से छोटे एलसीडी, एलईडी टीवी पर कस्टम ड्यूटी खत्म,
सीनियर सिटीजन के लिए आयकर छूट सीमा 3 लाख रु,
सभी ट्रेडिंग के लिए एक ही डीमैट अकाउंट,
31 दिसंबर तक सभी सरकारी विभाग, मंत्रालय ऑनलाइन होंगे,
12 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज